सड़क सुरक्षा पर गूंजी छात्रों की आवाज़, कलेक्टर-एसपी ने किया सम्मानित

कोरबा। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को आज जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान-2026 के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विकासखंडों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कोरबा विकासखंड से सेजेस पम्पहाउस के आयुष केशरवानी (कक्षा 11वीं) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर के राजकुमार मरावी (कक्षा 12वीं) द्वितीय और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरकोमा की तानी राठौर (कक्षा 11वीं) तृतीय रहीं।
पाली विकासखंड में शासकीय हाई स्कूल हरनमुड़ी की माही कश्यप (कक्षा 9वीं) प्रथम, सेजेस पाली की साक्षी पाली (कक्षा 9वीं) द्वितीय और शासकीय हाई स्कूल कोरबी की मनीषा पटेल (कक्षा 12वीं) तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह, कटघोरा विकासखंड से शासकीय हाई स्कूल विजयनगर की अनुष्का अनंत प्रथम, सेजेस हिन्दी माध्यम ढेलवाडीह की पवित्रवती कोल द्वितीय और सेजेस गोपालपुर की उमा देवांगन तृतीय रहीं। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में पीएम श्री सेजेस पोड़ी-उपरोड़ा की संध्यावती आमोर्ज (कक्षा 12वीं) प्रथम, सेजेस सिंघिया की साक्षी सारथी (कक्षा 10वीं) द्वितीय और सेजेस गुरसिया की दीपमाला सिदार तृतीय रहीं। करतला विकासखंड से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा की नीलिमा चौहान प्रथम और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरेली की रश्मि मिरी द्वितीय रहीं।
सम्मान समारोह के दौरान, प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आयुष केशरवानी ने सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और अन्य छात्रों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी उपाध्याय, डीएमसी श्री बल्लभ दास वैष्णव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ (Comments)
सुरक्षा कारणों से इस लेख पर टिप्पणियाँ वर्तमान में बंद हैं।
Comments are disabled for this article.

