गुरुवार, 6 अगस्त 2026
HASDEV NEWS Logo
छत्तीसगढ़कोरबा, छत्तीसगढ़

गुरु रविदास जयंती: कटघोरा में कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

शुक्रवार, 31 जुलाई 20260 व्यूज
गुरु रविदास जयंती: कटघोरा में कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित कलश यात्रा का कटघोरा में भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश लेकर रायपुर की ओर बढ़ रही है।

कोरबा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “समरसता संकल्प” अभियान के तहत आयोजित कलश यात्रा का कटघोरा में भव्य स्वागत हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के मार्गदर्शन में, कटघोरा स्थित शहीद वीर नारायण चौक पर इस यात्रा का अत्यंत श्रद्धापूर्वक अभिनंदन किया गया।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से प्रारंभ हुई यह कलश यात्रा वर्तमान में रायपुर की ओर अग्रसर है। यात्रा का नेतृत्व भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू कर रहे हैं। कटघोरा पहुंचने पर स्थानीय विधायक श्री प्रेमचंद पटेल और अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश लहरे ने श्रद्धापूर्वक कलश को अपने सिर पर धारण किया और पूरे नगर में भ्रमण कराया। इस दौरान पूरा नगर “जय गुरु रविदास” के जयघोष से गूंज उठा, वहीं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का उत्साहवर्धन किया।

इस कलश यात्रा का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास जी के आदर्शों और उनके अमूल्य संदेशों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। यह अभियान समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस गरिमामय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नगरवासी शामिल हुए। कलश यात्रा के जिला स्तरीय संयोजक जिला महामंत्री संजय शर्मा रहे। कार्यक्रम में भाजपा के अन्य प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश लहरे, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी नायर, जिला मंत्री विवेक मारकंडे, अजय दुबे, जिला मीडिया सह-प्रभारी शैलेंद्र यादव, संजय राठौर, कटघोरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साझा करें:

टिप्पणियाँ (Comments)

सुरक्षा कारणों से इस लेख पर टिप्पणियाँ वर्तमान में बंद हैं।

Comments are disabled for this article.