मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
HASDEV NEWS Logo
छत्तीसगढ़कोरबा, छत्तीसगढ़

कुष्ठ आश्रम में संवेदना का दीप जला, मोदी ने बांटे खाद्य सामग्री व किट

बुधवार, 30 सितंबर 20265 व्यूज
कुष्ठ आश्रम में संवेदना का दीप जला, मोदी ने बांटे खाद्य सामग्री व किट
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कोरबा के कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहां के पीड़ितों को खाद्य सामग्री और स्वच्छता किट बांटी। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।

कोरबा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा और संवेदना की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने एसईसीएल स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे कुष्ठ पीड़ितों को खाद्य सामग्री एवं स्वच्छता किट का वितरण किया।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आश्रम का भ्रमण किया और वहां के निवासियों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आश्रमवासियों की जरूरतों को समझना और भविष्य में उनकी आवश्यकतानुसार यथासंभव सहयोग प्रदान करना है, ताकि वे भी समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।

'हर व्यक्ति को मिले सम्मान और सहयोग, यही सेवा संकल्प अभियान की भावना है'

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता और आमजन इस अभियान से जुड़कर समाज के जरूरतमंद वर्गों तक अपना सहयोग पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कुष्ठ आश्रम में सेवा करने को सामाजिक दायित्व के साथ-साथ आत्मिक संतोष और मानवीय संवेदना से जुड़ा कार्य बताया। श्री मोदी ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, सहयोग और आवश्यक सुविधाएं मिलें, यही इस अभियान की मूल भावना है। उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों एवं अन्य निवासियों के स्वस्थ, सुखी और सुरक्षित जीवन की कामना करते हुए भविष्य में भी उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग के प्रयास जारी रखने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, ज्योति वर्मा, धरम पाल सोलंकी, पवन सिन्हा, राखी तिवारी, चंचला राठौर, अयोध्या प्रसाद सोनी, तृप्ति सरकार, धन कुमारी गर्ग, सरिता महंत, दिनेश वैष्णव, सुशील गर्ग एवं गोपाल राठिया सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साझा करें:

टिप्पणियाँ (Comments)

सुरक्षा कारणों से इस लेख पर टिप्पणियाँ वर्तमान में बंद हैं।

Comments are disabled for this article.